Nov 22, 2023, 01:09 PM IST

PKL 2023 में खेलने उतरेंगे ये 5 सबसे बूढ़े खिलाड़ी

DNA WEB DESK

प्रो कबड्डी लीग 2023 का आगाज 2 दिसंबर से होने जा रहा है, जिसके लिए सभी टीमों ने अपना कमर कस ली है. 

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन में ये पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी नजर आने वाले हैं. 

आइए देखते हैं कि पीकेएल 2023 में वो कौनसे खिलाड़ी हैं, जो सबसे उम्रदराज है. 

इस लिस्ट में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस बार सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे. 

इस लिस्ट में पहला नाम रण सिंह का है, जिनकी उम्र 36 साल है. वो इस बार भी पीकेएल में नजर आने वाले हैं. 

वहीं मनिंदर सिंह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी उम्र 33 साल है. मनिंदर इस बार भी पीकेएल में अपना जलवा बिखेरेंगे.

सुरजीत सिंह भी 33 साल के हैं और तीसरे स्थान पर विराजमान हैं. 

मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श की उम्र 32 साल की है और वो इस पीकेएल में भी नजर आने वाले हैं. 

राहुल चौधरी भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो 30 साल की उम्र में अपना जलवा बिखेरेंगे.