Dec 20, 2023, 05:40 PM IST

किस क्रिकेटर को पहली बार दिया गया था अर्जुन अवॉर्ड

DNA WEB DESK

भारतीय स्टार पेसर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है और उन्हें 9 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा. 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्जुन अवॉर्ड सबसे पहले किस क्रिकेटर ने जीता था?

आज आपको ये बताएंगे कि क्रिकेट इतिहास में सबसे पहले अर्जुन अवॉर्ड से किस खिलाड़ी को सम्मानित किया गया था. 

आइए जानते हैं कि वो खिलाड़ी कौन है, जिसे सबसे पहले अर्जुन अवॉर्ड मिला था?

भारतीय पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी को इतिहास में सबसे पहले अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 

पू्र्व दिग्गज सलीम दुर्रानी को अर्जुन अवॉर्ड साल 1961 में दिया गया था.

अर्जुन अवॉर्ड उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जो बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. 

सलीम दुर्रानी का जन्म अफगानिस्तान में हुआ था, लेकिन वो भारत के लिए क्रिकेट खेलते थे. 

सलीम दुर्रानी ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय क्रिकेटर हैं.