Jul 17, 2024, 02:04 PM IST

पहली बार कब खेला गया था Womens Asia Cup?

Mohd Sabir

विमेंस एशिया कप 2024 के 9वें एडिशन का आगाज 19 जुलाई शुक्रवार से होने जा रहा है.

विमेंस एशिया कप 2024 का 9वां सीजन श्रीलंका में खेला जाएगा, जिसके लिए सभी टीमें वहां पहुंच गई हैं. 

लेकिन क्या आपको पता है कि महिला एशिया कप का पहला सीजन कब खेला गया था. 

आज आपको महिला एशिया कप के पहले सीजन के बारे में बताएंगे.

महिला एशिया कप का आगाज साल 2004 में हुआ था. 

महिला एशिया कप 2004 से अब तक 4 बार टी20 फॉर्मेट और 4 बार वनडे फॉर्मट में खेला जा चुका है. 

महिला एशिया कप का पहला साल 2004 में खेला गया और टीम इंडिया ने पहले ही सीजन खिताब अपने नाम कर लिया था. 

भारतीय महिला टीम ने साल 2004 में एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को शिकस्त दी थी.