Dec 6, 2023, 05:34 PM IST

Rinku Singh के साथ वायरल हो रही ये मिस्ट्री गर्ल, जानें क्या है मामला

DNA WEB DESK

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 स्क्वाड साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना हो गया है. 

टीम इंडिया को 10 दिसंबर से अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. इसकी कमान सूर्यकुमार यादव के पास है.

वहीं भारतीय स्टार फिनिशर रिंकू सिंह ने प्लेन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

रिंकू सिंह के साथ अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव और अन्य स्टाफ भी नजर आ रहा है. 

इसके अलावा इस फोटो में रिंकू सिंह के साथ एक लड़की भी नजर आ रही है. 

सोशल मीडिया पर इस लड़की को लेकर काफी खबरे भी शुरू हो गई है. 

आइए जानते हैं कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन है. 

ये मिस्ट्री गर्ल का नाम रजल अरोड़ा हैं, जो टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर भी गई हैं. 

रजल अरोड़ा के इंस्टाग्राम बायों की माने तो, वो भारतीय टीम और आईपीएल की डिजिटल एंड मीडिया मैनेजर हैं.

रजल लगभग पिछले 8 सालों से बीसीसीआई के साथ हैं.