Apr 9, 2024, 12:17 AM IST

ये हैं दुनिया की 10 सबसे खतरनाक मछलियां

Puneet Jain

दुनिया में कई मछलियां में मौजूद हैं लेकिन उन्में से कई मछलियां ऐसी भी हैं जो पलक झपकते ही इंसानों की जान ले सकती हैं. 

इलेक्ट्रिक ईलः दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली ये मछली 600 वोल्ट का झटका दे सकती है.  

कैंडिरूः इसे वैम्पायर फिश भी कहा जाता है. ये छोटी कैटफिश इंसानों के शरीर में जाकर अपने कांटेदार रीढ़ छोड़ती है.

स्टिंगरेः इनके ऊपर जहरीले कांटे होते हैं जिन पर पैर रखने पर गहरा जख्म और इंफेक्शन हो सकता है. 

बॉक्स जेलीफिशः इंडो-पैसिफिक रीजन में पाई जाने वाली ये मछली अपने जहरीले डार्टस से हमला करती है, जिससे पैरालाइसिस और मौत भी हो सकती है. 

स्टोनफिशः चट्टानों की तरह दिखने वाली इस मछली में कांटे होते हैं जिनसे पैरालाइसिस और मौत हो सकती है. 

पिरानाः दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली इस मछली के दांत बहुत नुकीले होते हैं, जो आपके शरीर में मौजूद मांस के टुकड़े कर सकती है. 

मोरे ईलः मोरे ईल के पास मौजूद तेज दांत और शक्तिशाली जबड़े इंसानों को पल भर में खत्म कर सकते हैं.  

रेडलॉयनफिशः अपने स्पाइन की मदद से ये मछली जहरीला डंक मारती है, जिससे इंसानों की मौत हो सकती है. 

ग्रेट व्हाइट शार्कः इनके पास शक्तिशाली जबड़े और नुकीले दांत होते हैं. इनकी मदद से ये पल भर में इंसानों की मौत कर सकती हैं.

पफरफिशः खतरा महसूस होने पर ये मछली अपने आप को फूला लेती है जिससे इसके जहरीले कांटे फैल जाते हैं.