Nov 29, 2023, 02:05 PM IST

गिरगिट ही नहीं ये 5 जीव भी बदलते हैं रंग

DNA WEB DESK

गिरगिट के रंग बदलने वाली आदत के बारे में आपने सुना ही नहीं बल्कि देखा भी होगा. 

ऐसा माना जाता है कि गिरगिट ही रंग बदलने में माहिर होते हैं.

 क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी कई ऐसे जीव हैं, जो अपना रंग बदलते हैं?

सीहॉर्स- सीहॉर्स एक समुद्री जीव है, जो गिरगिट की तरह रंग बदलने के लिए मशहूर है.

गोल्डन टॉरटॉइज बीटल - अगर कोई इंसान इस जीव को छूने की कोशिश करता है, तो ये जीव तुरंत अपना रंग बदल लेता है.

मिमिक ऑक्टोपस- मिमिक ऑक्टोपस भी एक समुद्री जीव है. ये किसी भी परिवेश में खुद को ढालने के लिए अपना रंग बदल लेते हैं.

पेसिफिक ट्री फ्रॉग- यह मेंढ़क जैसे ही अपने आसपास कोई खतरा महसूस करता है, तो तुरंत अपना रंग बदलकर आसपास के पेड़-पौधों में एकदम मिल जाता है. यह मेंढक उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है. 

स्कॉर्पियन फिश- स्कॉर्पियन फिश शिकार करते समय या शिकारियों से बचाव के समय ही अपना रंग बदलती है.