Apr 8, 2024, 01:11 PM IST

ये हैं भारत की सबसे अमीर महिलाएं, नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे भौचक्के

Puneet Jain

आज भारत में कई ऐसी भी महिलाएं हैं, जो देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं.

आज हम आपको देश की सात सबसे अमीर महिलाओं के बारे में बताएंगे.

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हैं, वो 35.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं.  

वहीं रेखा झुनझुनवाला 8.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

हवेल्स इंडिया से जुड़ी विनोद राय गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 5 अरब डॉलर है. 

लैंडमार्क ग्रुप की चेयरपर्सन और सीईओ रेणुका जगतियानी सूची में चौथे नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 4.8 अरब डॉलर है.

गोदरेज परिवार की संपत्ति में एक महत्वपूर्ण हिस्सा रखने वाली स्मिता कृष्णा की कुल संपत्ति 3.8 अरब डॉलर है.

फॉर्मा कंपनी यूएसवी इंडिया की चेयरमैन लीना गांधी तिवारी की कुल संपत्ति 3.2 अरब डॉलर है. 

नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति 3 अरब डॉलर है.