Feb 4, 2025, 09:11 AM IST

क्या सांप इंसानों के चेहरे पहचान सकते हैं?

Raja Ram

जानिए सांप की दृष्टि, शिकार करने की प्रक्रिया और उनके चेहरे पहचानने की क्षमता के बारे में वैज्ञानिक तथ्य

सांपों की आंखों में छड़ और शंकु कोशिकाएं होती हैं, जिससे वे केवल दो डाइमेंशनल रंग (नीला और हरा) देख सकते हैं.

कोबरा और किंग कोबरा जैसी प्रजातियों की दृष्टि 100 मीटर तक अच्छी होती है और ये शिकार के दौरान दूर से भी व्यक्ति को देख सकते हैं. 

कई सांपों की दृष्टि बेहद खराब होती है, जिससे वे शिकार के लिए अपने आसपास के वातावरण का अंदाजा जीभ से लगाते हैं.

रात के समय शिकार करने वाले सांपों की दृष्टि बेहतर होती है, क्योंकि वे रात में भी बहुत अच्छा देख सकते हैं.

सांपों की आंखों में कोई ऐसी क्षमता नहीं होती, जिससे वे किसी इंसान या शिकार की तस्वीर अपने मन में कैद कर सकें.

सांपों की याददाश्त में यह नहीं होता कि किसी इंसान ने उन्हें क्या नुकसान पहुंचाया है, और न ही उनकी आंखों में किसी व्यक्ति की छवि छपती है. 

 वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, सांप इंसान के चेहरे या उसकी पहचान नहीं कर सकते। उनके पास सिर्फ शिकार करने के लिए जरूरी दृष्टि क्षमता होती है, जो उनके अस्तित्व के लिए जरूरी है.