Dec 16, 2023, 08:06 AM IST
द्रौपदी को किसने दिया था पांच पतियों का शाप
DNA WEB DESK
द्रौपदी को मिला एक वरदान, उनके लिए शाप साबित हो गया था.
द्रौपदी यज्ञ कन्या थीं. वे पांचाल के राजा द्रुपुद की बेटी थीं.
उन्होंने सुयोग्य वर पाने के लिए भगवान शिव की तपस्या की थी.
शिव प्रसन्न हुए तो उन्होंने 5 बार घबराहट में पति मांग लिया.
भगवान शिव ने उन्हें तथास्तु कह दिया और पांच पतियों का वरदान दे दिया.
द्रौपदी के स्वयंवर में अर्जुन ब्राह्मण वेश में पहुंचे. उन्होंने जीत लिया और द्रौपदी उनकी हो गईं.
जब द्रौपदी अपने ससुराल आईं तो भी एक अजीब घटना घटी. अर्जुन ने कहा कि देखो मां मैं क्या लाया हूं.
पांडवों की मां कुंती को भ्रम हुआ कि अर्जन किसी वस्तु की बात कर रहे हैं. उन्होंने बिना देखे कहा कि पांचों भाई आपस में बांट लो.
जब कुंती बाहर आईं तो देखा कि द्रौपदी खड़ी थीं. उन्हें पछतावा हुआ लेकिन वचनबद्ध थीं.
उनके वचन की लाज द्रौपदी ने रख ली और पांच पतियों को स्वीकार लिया. वह पांचाल नरेश की पुत्री थीं.
वह पांचाल नरेश की पुत्री थीं, यही वजह है कि द्रौपदी को पांचाली भी कहते हैं. उनके लिए वरदान ही अभिशाप बन गया.
Next:
कौन सी 5 चीजें दिल्ली की हवा को बनाती हैं जहरीली
Click To More..