Dec 17, 2024, 02:25 PM IST

शराब पहले आया या पहिया? जानें इस दिलचस्प पहेली का जवाब

Raja Ram

माना जाता है कि पहिए का आविष्कार 4500 ईसा पूर्व यानी लगभग 6500 साल पहले हुआ.  इसे बेबीलोन और पूर्वी यूरोप में लगभग एक साथ विकसित किया गया.

कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि हलाफ संस्कृति में पहिए का इस्तेमाल इससे पहले भी होता था, लेकिन इसके ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं.

शराब की खोज पहिए से कहीं पहले, लगभग 10,000 ईसा पूर्व में हुई. यानी इंसान ने लगभग 12,000 साल पहले शराब बनानी शुरू कर दी थी.

चीन के हेनान प्रांत में स्थित जियाहू गांव में 7000 ईसा पूर्व के आसपास शराब बनाने के प्रमाण मिले हैं. यहां अंगूर, शहद और चावल से शराब बनाई जाती थी.

शराब केवल नशा ही नहीं, बल्कि प्राचीन सभ्यताओं का हिस्सा रही है. इसे सांस्कृतिक अनुष्ठानों में भी शामिल किया गया.

जहां एक ओर पहिए ने परिवहन और औद्योगिक क्रांति को जन्म दिया, वहीं शराब ने कला, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध किया.

शराब का इतिहास पहिए से पुराना है. इसके प्रमाण न केवल चीन बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी पाए गए हैं.

पहला पहिया लकड़ी का बना था. इसका इस्तेमाल गाड़ियों और मिट्टी के बर्तनों के निर्माण में किया गया.

शराब और पहिए का मानव सभ्यता पर गहरा प्रभाव पड़ा है. लेकिन यह तथ्य दिलचस्प है कि इंसान ने शराब की खोज पहिए से हजारों साल पहले कर ली थी.