Feb 11, 2024, 01:55 PM IST

EPFO ने बढ़ाया ब्याज, कितने लोगों को मिलेगा मुनाफा?

Abhishek Shukla

EPFO ने EPF जमा पर ब्याज की दरें बढ़ा दी है. 

शनिवार को EPFO ने इसे बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया है.

बीते 3 साल में यह पहली बार है जब दरें इस तरह से बढ़ाई गई हों. 

EPFO ने मार्च 2023 में 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज दर बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत किया था. 

साल 2  021-22 में यह दर 8.10 प्रतिशत थी.

EPFO ने मार्च, 2022 में 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज दर को घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया था, जो चार दशक में सबसे कम थी.

इससे पहले 1977-78 के लिए EPF ब्याज दर आठ प्रतिशत थी. 

श्रम मंत्रालय ने 8 करोड़ सदस्यों के लिए 2023-24 के लिए ब्याज दर बढ़ाने का निर्णय लिया है.

मोदी सरकार के इस फैसले की वजह से करोड़ों लोग खुश हैं.