Nov 17, 2023, 08:37 AM IST

गिरगिट कैसे बदलते हैं अपना रंग

Abhishek Shukla

गिरगिट पलभर में रंग बदलने में माहिर है. उसकी त्वचा कभी हरी होती है, भी लाल तो कभी मटमैली, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

सामान्यतौर पर गिरगिट बाहरी तापमान से अपने शरीर के तापमान को समायोजित करने के लिए रंग बदलता है. 

डर या खतरा देखकर भी गिरगिट अपना रंग बदलता है. 

रंग बदलने के दौरान गिरगिरट के शरीर में कुछ अहम बदलाव होते हैं.

गिरगिट अपनी त्वचा कोशिकाओं में बदलाव करता है, जिससे रंग बदल जाते हैं. यह क्रिया इरिडोफोरस कही जाती है. 

गिरगिट की कोशिकाओं में कई नौनौक्रिस्टल होते हैं, जो अलग-अलग रंगो के तरंग दैर्ध्य छोड़ते हैं. 

इसी वजह से हमें गिरगिट के शरीर पर अलग-अलग रंग नजर आते हैं.