Mar 9, 2024, 12:28 PM IST

 ऐसे बनकर तैयार हुआ था पेरिस की शान एफिल टावर, देखें यहां

Smita Mugdha

इस इमारत का निर्माण 1889 में फ्रांस में आयोजित हुए विश्व मेले के एंट्री गेट के रूप में किया था. 

जिस समय ये टावर बनकर तैयार हुआ था, तब इसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में जाना जाता था. 

एफिल टावर को बनने में 2 साल 2 महीने और 5 दिन लगा था और 300 कुशल कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर इसे बनाया था.

एफिल टावर की ऊंचाई लगभग 300 मीटर है और एंटीना की लंबाई जोड़ें, तो एफिल टॉवर कुल 334 मीटर ऊंचा हो जाता है. 

AI ने तकनीक की मदद से उस दौर को साकार करने की कोशिश की है जिसमें एफिल टावर बनाया गया था. 

एफिल टावर के निर्माण में 19वीं सदी में भी कई अड़चनें आई होंगी और मजदूरों के लिए इसे बनाना बेहद मुश्किल रहा होगा. 

एफिल टावर के निर्माण का श्रेय फ्रांस के इंजीनियर गुस्ताव एफिल (Gustave Eiffel) को दिया जाता है. 

आज निर्माण के इतने सालों बाद भी यह इमारत पेरिस की शान मानी जाती है और पर्यटकों के लिए यह खास आकर्षण है.

एफिल टावर आज सिर्फ फ्रांस ही नहीं बल्कि दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं.