Feb 13, 2025, 12:56 PM IST

इस देश में शादी के दिन नहीं मुस्कुरा सकते दूल्हा-दुल्हन!

Raja Ram

दुनिया में कई देशों की शादियों से जुड़ी अनोखी परंपराएं हैं, लेकिन एक देश में शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन के मुस्कुराने पर ही रोक है!

इस देश में शादी सिर्फ एक खुशी का मौका नहीं, बल्कि एक गंभीर जिम्मेदारी भी मानी जाती है, इसलिए शादी के दिन हंसना या मुस्कुराना वर्जित है.

यह परंपरा इतनी सख्त है कि शादी के पहले होने वाली रस्मों (प्री-वेडिंग सेरेमनी) में भी दूल्हा-दुल्हन को मुस्कुराने की इजाजत नहीं होती!

अगर शादी के दिन दूल्हा या दुल्हन गलती से भी मुस्कुरा दें, तो इसे विवाह की गंभीरता को न समझने का संकेत माना जाता है.

इतना ही नहीं, अगर कोई दूल्हा या दुल्हन हंसते हुए पकड़ा जाता है, तो कभी-कभी उनकी शादी तक रद्द कर दी जाती है!

यह अनोखी परंपरा अफ्रीका के कांगो देश में निभाई जाती है, जो अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश है.

यह रिवाज वहां के समाज में शादी को एक गहरी जिम्मेदारी के रूप में देखने की सोच को दर्शाता है, जिसमें भावनात्मक गंभीरता सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है.