Mar 22, 2024, 11:48 AM IST

अपनी जान बचाने के लिए मिमिक्री करने लगते हैं ये जीव

Puneet Jain

दुनिया में कई प्रकार के जानवर मौजूद हैं और सब में अलग-अलग तरह की खूबियां होती हैं.

आज हम आपको उन जानवरों के बारे में बताएंगे जो शिकारियों से खुद को बचाने के लिए मिमिक्री करते हैं.  

Moth: लिस्ट में सबसे पहला नाम मॉथ का है. मॉथ अपने रंग और आकार का इस्तेमाल करके अपने आप को बड़ा दिखाते हैं. 

Caterpillar: कैटरपिलर में कई तरह की खूबियां होती हैं. इनकी मदद से वह छोटी शाखाओं और पौधों के हिस्सों की तरह दिख सकते हैं.

Spider-Tailed Horned Viper: खुद को बचाने के लिए यह सांप अपने शरीर को एक चट्टान की तरह दिखाते हैं. 

Mantis: अपने रंग की मदद और आकार की मदद से यह खुद को पौधे या उसके हिस्से जैसा दिखाने में सक्षम हैं. 

Robber Fly: यह लगभग मधुमक्खियां जैसी दिखती हैं. इस छलावे की मदद से ये अन्य कीड़ों का शिकार करती हैं. 

Stick Bug: इनका आकार लकड़ी जैसा होता है जिसकी मदद से यह अपने आप को छोटी लकड़ियों में छुपा लेते हैं. 

Chamaeleon: रंग बदलने में यह सबके उस्ताद हैं. अपनी इस खूबी की मदद से यह शिकारियों से खुद को बचाते हैं और शिकार भी करते हैं.