Jun 28, 2024, 08:13 PM IST

Harley Davidson ही नहीं धोनी के पास हैं ये Super Bikes

Puneet Jain

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. 

ये तो आप सभी जानते हैं कि उन्हें क्रिकेट के अलावा बाइक्स में काफी रुचि है. 

लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी कलेक्शन में कौन-कौनसी बाइक्स शामिल हैं. 

जानकारी के मुताबिक, रांची के रिंग रोड पर उनका 7 एकड़ में फैला हुआ एक फार्म हाउस हैं, जहां वो रहते हैं. 

इतना ही नहीं उन्होंने इसमें एक 2 मंजिला गैराज भी बनाया हुआ है, जो किसी शोरूम से कम नहीं है. 

यहां उनकी करीब 100 से ज्यादा बाइक और गाड़ियां खड़ी हुई हैं.

उनकी बाइक कलेक्शन में कई सुपर बाइक्स मौजूद हैं, जो उनकी कलेक्शन में चार चांद लगा देती हैं. 

इसमें हार्ली डेविडसन फैट बॉय, डुकाटी 1098, कॉन्फेडरेट X132 से लेकर कावासाकी निंजा ZX12R समेत अन्य कई बाइक्स शामिल हैं. 

कई बार तो ऐसा हो जाता है कि वो अपनी बाइक्स की सर्विस खुद ही कर लेते हैं. इस बात से आप बाइक्स के प्रति उनकी लगन का अंदाजा लगा सकते हैं.