Feb 5, 2025, 02:53 PM IST

इस मंत्री की मौत के बाद मुगल बादशाह अकबर ने छोड़ दिया था खाना-पीना!

Raja Ram

अकबर के दरबार में नौ रत्न थे, लेकिन इनमें से एक ऐसा मंत्री था, जो अकबर का सबसे प्रिय था.

इस मंत्री की तीव्र बुद्धि, चतुराई और हाजिरजवाबी के कारण अकबर उन्हें बेहद पसंद करते थे.

अकबर ने इस मंत्री को एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान पर भेजा, लेकिन यह फैसला उनके लिए बहुत भारी साबित हुआ.

इस युद्ध में मुगल सेना को बड़ा नुकसान हुआ और अकबर के प्रिय मंत्री की भी मृत्यु हो गई.

इस मंत्री की मौत के बाद अकबर इतने दुखी हो गए कि उन्होंने कई दिनों तक खुद को अकेले कर लिया.

ऐसा कहा जाता है कि अकबर ने इस गहरे दुःख में कई दिनों तक खाना-पीना भी छोड़ दिया था.

यह मंत्री कोई और नहीं, बल्कि अकबर के सबसे प्रिय सलाहकार बीरबल थे, जिनकी 1586 में यूसुफजई पठानों से लड़ते हुए मृत्यु हो गई थी.