Dec 19, 2024, 10:14 AM IST

क्या टूट जाएगा अफ्रीका महाद्वीप? दुनिया को मिल सकता है छठा महासागर

Aditya Prakash

धरती पर 71% भाग पानी से डूबा हुआ है. 

इन भागों पर पांच महासागरों का पानी मौजूद है.

इनमें प्रशांत, अटलांटिक, इंडियन, दक्षिणी और आर्कटिक महासागर शामिल हैं.

अब इसको लेकर वैज्ञानिकों का दावा है कि दुनिया में छठे महासागर का निर्माण हो सकता है.

वैज्ञानिकों की खोज में पूर्वी अफ्रीका में एक बड़े दरार का पता चला है.

ये दरार पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट सिस्टम से संबंधित है.

पृथ्वी की टेक्टोनिक गतिविधियां धीमी-धीमी रफ्तार से अफ्रीकी महाद्वीप को दो भागों में बांट रही है.

इस घटना से एक नए समुद्र के निर्माण की संभावनाएं बन सकती है.

यदि अफ्रीका महाद्वीप में ऐसा होता है तो इसमें लाखों सालों का समय लग सकता है.