Dec 19, 2023, 08:47 PM IST

क्यों ककड़-पत्थर खाते हैं शुतुरमुर्ग 

DNA WEB DESK

दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाले पक्षी शुतुरमुर्ग के बारे में कई बातें प्रचलित हैं.

आपने लोगों को कई बार यह कहते हुए सुना होगा कि शुतुरमुर्ग ककड़-पत्थर खाते हैं. 

आपको यह सुनने के बाद लगता होगा कि ऐसा नहीं ही होता होगा, आखिर कोई शुतुरमुर्ग ककड़-पत्थर क्यों खाते होंगे. 

यह बात सच है कि शुतुरमुर्ग ककड़-पत्थर खाते हैं. चलिए हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं. 

 शुतुरमुर्ग के दांत नहीं होते इसलिए वह पत्‍थर और चट्टानों के सख्‍त टुकड़ों को खाता है. 

 पत्‍थर के टुकड़े इसके लिए दांत की तरह काम करते हैं. दांत न होने के कारण शुतुरमुर्ग हर चीज को निगल जाता है. 

 यही चीजें इसके पेट में जाती हैं और पेट में मौजूद पत्‍थर इसे पीसने का काम करते हैं. यहां पर यह खाना पच जाता है.

शुतुरमुर्ग पेट भरने के लिए ज्‍यादातर पौधे, पत्‍त‍ियों, कीट-पतंगों को खाना पसंद करता है. 

शुतुरमुर्ग के बारे में कहा जाता है कि वह कई दिनों तक बिना पानी पिए और बिना कुछ खाए रह सकता है. एक शुतुरमुर्ग लगभग 40 से 45 वर्ष तक जिंदा रहता है.