Apr 16, 2023, 01:23 AM IST
500 दिन अंधेरी गुफा में रही ये एथलीट, जानिए क्या था कारण
Kuldeep Panwar
Beatriz Flamini स्पेन की मशहूर पर्वतारोहियों में गिनी जाती हैं. उन्होंने एक अजब कारनामा किया है.
50 सालकी बीट्रिज फ्लेमिनी ने 230 फुट गहरी अंधेरी गुफा में अकेले 500 दिन रहने का रिकॉर्ड बनाया है.
CNN के मुताबिक, बीट्रिज 20 नवंबर, 2021 से 14 अप्रैल, 2023 तक Granada के बाहर एक गुफा में रहीं.
गुफा में जाते समय 48 साल कीं बीट्रिज ने दो जन्म दिन वहीं अकेले मनाए. अब वे 50 साल की हैं.
उन्होंने एक्सरसाइज, ड्राइंग, बुनाई करने के साथ किताबों से समय बिताया. एक टीम बाहर से उनकी निगरानी करती थी.
बीट्रिज शुक्रवार को बाहर निकलीं तो उन्होंने नहाने की बात कही, क्योंकि 500 दिन से वे नहाई नहीं थीं.
बीट्रिज को गुफा में पीने के लिए पानी मिलता था. उन्होंने 1,000 लीटर पानी पिया, पर नहा नहीं सकीं.
उन्होंने गुफा से बाहर आकर दो साल की घटनाएं जानीं और कहा यहां तो दुनिया ही बदल गई है.
बीट्रिज ने गुफा के अंदर जाने का निर्णय के मानवीय प्रयोग के लिए किया था, जिस पर वे किताब लिखेंगी.
वैज्ञानिक उनकी जांच कर निष्कर्ष निकालेंगे कि अंधेरी गुफा में अकेले रहने पर क्या परिवर्तन होते हैं.
Next:
IPL 2023: Rinku Singh ने फिर ठोके छक्के, एकसाथ इन 7 को पछाड़ दिया
Click To More..