Oct 6, 2023, 06:14 PM IST

इस देश में नहीं रहते एक भी मुस्लिम

DNA WEB DESK

दुनिया में कई धर्म हैं, जिनके बारे में कई तरह की चर्चा होती है. दुनिया में सबसे ज्‍यादा ईसाई धर्म को मानने वाले लोग हैं. वहीं इस्‍लाम, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समूह है.

दुनिया में मुसलमान मध्य एशिया, पश्चिमी एशिया, नॉर्थ अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के सभी क्षेत्र में बसे हैं. इस्लाम पूरी दुनिया में फैला है. 

आपको ज्यादातर देशों में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग मिल जाएंगे. कई तो ऐसे देश हैं, जो इस्लामिक मान्यताओं के आधार पर ही बने हैं.

दुनिया में करीब 50 देश ऐसे हैं, जहां की सबसे ज्‍यादा आबादी मुस्लिम है. क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां पर एक भी मुस्लिम नहीं रहते हैं. 

वेटिकन सिटी दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां एक भी मुसलमान नहीं है. यह दुनिया का सबसे छोटा और खूबसूरत देश है.

 वेटिकन सिटी ईसाइयों के लिए एक पवित्र शहर है, वैसे ही जैसे मुसलमानों के लिए मक्का मदीना है. 

इस देश की आबादी लगभग 800 है. इस देश की अपनी कोई सेना नहीं है, यह देश इटली की राजधानी रोम में ही है. 

वेटिकन सिटी के दुनिया के सभी देशों के साथ राजनयिक संबंध हैं. किसी अन्‍य धर्म के लोग वेटिकन सिटी में नहीं रह सकते और न ही कोई धार्मिक‍ स्‍थल बना सकते हैं

वर्ल्ड पापुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार, वेटिकन के अलावा दुनिया में 47 ऐसे देश है जहां एक भी मुसलमान नहीं रहता. इन देशों में टोकेलॉ, नियु, फॉकलैंड आइलैंड, कुक आइलैंड, ग्रीनलैंड, सोलोमन आइलैंड, मोनैको जैसे कई देश शामिल हैं. जहां मुसलमान नहीं रहते हैं.