Feb 11, 2024, 10:44 PM IST

महाभारत में कौन थी भानुमति? 

Smita Mugdha

अगर आप महाभारत की कथाओं के बारे में जानते हैं तो इससे जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में भी जरूर जानें.

महाभारत की कथा में दुर्योधन की पत्नी के बारे में बहुत कम जिक्र होता है, जबकि वह रूप-गुण से परिपूर्ण थीं.

भानुमति काम्बोज के राजा चंद्रवर्मा की पुत्री थीं और कौरव कुल के दुर्योधन से उसका विवाह हुआ था. 

दुर्योधन ने अपहरण कर भानुमति से विवाह रचाया था लेकिन वह बाद में उससे प्रेम करने लगीं. 

उनके पिता ने उनके विवाह के लिए स्वयंवर रचाया था जिसमें दूर-दूर से राजकुमार आए थे. 

हालांकि, दुर्योधन ने भानुमति के हाथों जबरन अपने गले में माला डाल ली और विवाह रचाया था. 

भानुमति ने दुर्योधन की मौत के बाद श्रीकृष्ण के आदेश पर अर्जुन से विवाह स्वीकार कर लिया था, ताकि पांडव कुल उनकी ठीक से देखभाल कर सके.

भानुमति और दुर्योधन की पुत्री लक्ष्मणा भी रूपवती और गुणवती थी जिसकी शादी कृष्ण के बेटे साम से हुई थी.

भानुमति के बारे में यह भी कम ही लोग जानते हैं कि दुर्योधन की पत्नी होने के बाद भी द्रौपदी के साथ उनके मैत्रीपूर्ण संबंध थे.