Feb 3, 2025, 02:17 PM IST

भारत की धरती पर कदम रखने वाला पहला ईसाई कौन था?

Raja Ram

भारत, एक विविधताओं से भरा देश है, जहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का संगम है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ईसाई धर्म का आगमन कैसे हुआ?

ईसाई धर्म के अनुयायी भारत में बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं, खासकर नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों में. यहां इस धर्म के समुदायों की संख्या काफी अधिक है.

ऐसा माना जाता है कि भारत में ईसाई धर्म की नींव केरल राज्य के एक तटीय नगर से पड़ी. यह नगर भारतीय उपमहाद्वीप में ईसाई धर्म के आगमन का गवाह बना.

भारत में ईसाई धर्म के पहले प्रचारक के रूप में एक विशेष व्यक्ति का नाम लिया जाता है. यह व्यक्ति, सेंट थॉमस थे.

सेंट थॉमस, ईसा मसीह के 12 प्रमुख शिष्यों में से एक थे. उनका भारत में आगमन 52 A.D में हुआ था.

सेंट थॉमस का भारत आगमन और उनकी चर्चों की स्थापना ने भारत में ईसाई धर्म को जड़ें मजबूत करने में मदद की, जो आज भी भारत की धार्मिक विविधता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.