Aug 25, 2024, 11:20 AM IST

इन देशों में होते हैं महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध

Anamika Mishra

दुनियाभर में आए दिन महिलाओं के साथ कोई न कोई घटना घट जाती है. 

महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ते जा रहे हैं.  

आज हम आपको उन देशों के बारे में बताते हैं जहां महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध होते हैं.

World Population reviews की रिपोर्ट के अनुसार ये दुनिया के सबसे खतरनाक देश हैं, जहां महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध होते हैं. 

अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों के लिए दक्षिण अफ्रीका सबसे खतरनाक जगह है. यहां केवल 25% महिलाएं रात में सुरक्षित महसूस करती हैं.

महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में ब्राजील दूसरे नंबर पर है. केवल 28% महिलाओं ने बताया कि वे रात में अकेले चलने में सुरक्षित महसूस करती हैं.

रूस में महिलाओं सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. यहां महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को सीमित करने वाले प्रतिबंधात्मक कानून भी हैं.

महिलाओं के खिलाफ कानूनी भेदभाव के मामले में ईरान तीसरे स्थान पर है. ये देश भी महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में से एक है.

चौथे स्थान पर मेक्सिको है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के करीब एक उत्तरी अमेरिकी देश है. मेक्सिको में केवल 33% महिलाएं रात में सुरक्षित महसूस करती हैं.