Aug 11, 2024, 02:35 PM IST

ये हैं दुनिया के 10 सबसे पुराने देश, जानें किस नंबर पर है भारत 

Anamika Mishra

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे पुराना देश ईरान है. इस देश की स्थापना 3200 ईसा पूर्व में हुई थी. 

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मिस्र देश है. इस देश की स्थापना 3100 ईसा पूर्व में हुई थी. 

वियतनाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. इसकी सभ्यता 2879 ईसा पूर्व में स्थापित हुई थी. 

दुनिया के सबसे पुराने देश में चौथा स्थान अर्मेनिया का है. इस देश की स्थापना 2492 ईसा पूर्व में हुई थी. 

उत्तर कोरिया इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है. इस देश की स्थापना 2333 ईसा पूर्व में हुई थी. 

छठे स्थान पर चीन है. इस देश की स्थापना 2070 ईसा पूर्व में हुई थी. 

भारत का इतिहास 2000 साल से भी ज्यादा पुराना है, जो इसे दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता में से एक बनता है. इस लिस्ट में भारत सातवें स्थान पर है.

जॉर्जिया इस लिस्ट में आठवें स्थान पर है. इस देश की स्थापना 1300 ईसा पूर्व में हुई थी.

नौवें स्थान पर इजरायल है, जिसकी स्थापना लगभग 1300 ईसा पूर्व में हुई थी. 

दसवें स्थान पर सूडान है. इस देश की स्थापना 1070 ईसा पूर्व में हुई थी.