Jan 19, 2024, 01:06 PM IST

आज चांद पर पहुंचेगा जापान का 'चंद्रयान', जानें सबकुछ

Nilesh

चांद पर उतरने की होड़ में अब जापान आजमाने वाला है अपनी किस्मत

आज जापान का अपना मून मिशन SLIM चांद पर उतरने वाला है

जापानी स्पेस एजेंसी JAXA के मुताबिक, यह मिशन रात के लगभग 8 बजकर 50 मिनट पर चांद पर उतरेगा

अगर जापान अपने इस मिशन में कामयाब होता है तो वह चांद पर उतरने वाला पांचवां देश बन जाएगा

जापान ने यह मिशन 6 सितंबर 2023 को भेजा था और अब पांच महीने के बाद यह लैंड करने वाला है

SLIM चांद के शियोली क्रेटर पर लैंडिंग करने वाला है

इस मिशन के साथ एक्सरे इमेजिंग एंड स्पेक्ट्रोस्कोपी मिशन भी गया है

इसकी मदद से जापानी स्पेस एजेंसी JAXA चांद के बारे में स्टडी करेगी

जापान का यह चंद्रयान चांद के उस हिस्से पर उतरने वाला है जो इंसानों को दिखाई देता है