Dec 1, 2023, 07:15 PM IST

इस देश में 11 महीने में 56 हजार लोग बने मुसलमान

Rahish Khan

इस्लाम पूरी दुनिया में फैला है. ज्यादातर देशों में आपको इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग मिल जाएंगे. 

हर साल दुनियाभर में लाखों लोग इस्लाम धर्म अपनाते हैं. ऐसी ही एक रिपोर्ट सामने आई है. 

दुनिया के प्रमुख देशों में से एक सऊदी अरब में पिछले 11 महीने में 56,000 लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाया है.

यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. अगर 10 साल पहले का रिकॉर्ड देखा जाए तो 2013 में सऊदी अरब में कुल 4200 लोगों ने इस्लाम धर्म कबूल किया था.

वहीं साल 2016 में सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत  8,424 लोग मुसलमान बने.

सऊदी प्रेस एजेंसी की ओर जारी रिपोर्ट में बताया गया कि नवंबर 2023 तक सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में 56,561 लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाया है.

रिपोर्ट में बताया गया कि इस्लाम अपनाने वालों में सबसे ज्यादा तादाद पुरुषों की है. 41,609 पुरुषों ने धर्मांतरित किया.

वहीं 14,952 महिलाओं ने मुस्लिम धर्म अपनाया. रिपोर्ट के मुताबिक यह लोग अलग-अलग समुदाय और क्षेत्रों से थे.

इनमें एशियाई, अफ्रीकी, यूरोपीय और लैटिन अमेरिका के नागरिक भी शामिल थे.