May 15, 2024, 01:42 PM IST

इस जगह पर हुई थी भगवान राम के बच्चों लव-कुश की पढ़ाई?

Jaya Pandey

लव और कुश भगवान श्रीराम के बेटे थे. उनका जन्म वाल्मीकि आश्रम में हुआ था और यहीं पर उन्हें शिक्षा-दीक्षा भी दी गई थी.

वर्तमान में महर्षि वाल्मीकि का यह आश्रम कानपुर से 17 किमी दूर बिठूर गांव में माना जाता है. 

इसी आश्रम में भगवान राम के सीता माता को परित्याग करने के बाद उनके छोटे भाई लक्ष्मण छोड़कर गए थे.

इस जगह पर महर्षि वाल्मीकि की देखरेख में लव-कुश को अस्त्र-शस्त्र से लेकर संगीत इत्यादि की शिक्षा दी गई थी.

गंगा के दाहिने किनारे पर बिठूर नाम का यह छोटा सा खूबसूरत गांव है,  जहां महर्षि वाल्मीकि का आश्रम अब तीर्थस्थान बन गया है.

इसी आश्रम में महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना भी की थी. 

माना जाता है कि इसी आश्रम में लव और कुश ने भगवान राम के अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े को भी पकड़ा था. 

यहां पर अब राम जानकी और लव-कुश मंदिर भी बन गया है, जहां काफी श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं.