Jul 7, 2025, 06:30 PM IST

दुनिया भर में कितने देश हैं?

Jaya Pandey

दुनिया में कुल सात महाद्वीप हैं जिनके नाम एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका है.

दुनिया के सातों महाद्वीपों के बारे में तो सभी को पता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कितने देश हैं और किस महाद्वीप पर कितने देश हैं.

अगर दुनिया भर के देशों की संख्या के बारे में बात करें तो दुनिया में कुल 195 देश हैं. इनमें से 193 संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश और दो देश वेटिकन सिटी और फिलिस्तीन गैर-सदस्य पर्यवेक्षक देश हैं.

एशिया महाद्वीप दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है. इस महाद्वीप पर 48 देश हैं जिनमें दुनिया की 80 फीसदी आबादी रहती है.

अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है. इसमें कुल 54 देश हैं जिनमें दुनिया की 16% से अधिक आबादी रहती है.

उत्तरी अमेरिका दुनिया तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है. इस महाद्वीप पर कुल 23 देश हैं.

दक्षिण अमेरिका दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है. इस महाद्वीप पर कुल 12 देश हैं.

अंटार्कटिका धरती का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है, जहां कोई देश नहीं है. हालांकि यहां इंसानों की बस्तियां हैं जिसमें वैज्ञानिक रहने जाते हैं.

यूरोप दुनिया का छठा सबसे बड़ा महाद्वीप है. यूरोप में कुल 48 देश हैं. यूरोप और एशिया महाद्वीप भौतिक रूप से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है. यह अंटार्कटिका के बाद दूसरा सबसे कम आबादी वाला महाद्वीप है जहां कुल 14 देश हैं.