Jul 7, 2024, 09:38 AM IST

मुगल काल में कितनी थी बीरबल की सैलरी?

Jaya Pandey

बीरबल अकबर के नवरत्नों में से एक थे. लेकिन क्या आपको पता है कि मुगल काल में उनकी सैलरी कितनी थी?

अबुल फजल की किताब आइन-ए-अकबरी में बीरबर की संपत्ति और सैलरी के बारे में जानकारी दी गई है.

महाराज अकबर बीरबल को हर महीने लगभग 16,500 चांदी के सिक्के सैलरी के तौर पर देते थे.

महीने के वेतन के अलावा बीरबल को जागीर भी दी गई थी जिससे उन्हें अतिरिक्त कमाई होती थी. 

वहीं अगर अकबर की सालाना आय की बात करें तो यह उनके शासनकाल के 39वें साल 1595 में करीब 9 करोड़ चांदी के सिक्के थी.

अकबर के दौर में एक सामान्य परिवार हर महीने सिर्फ 2 रुपये में ही अपना गुजारा कर सकता था. 

बीरबल की सैलरी और एक सामान्य परिवार की जरूरतों के बीच का यह बड़ा अंतर उस दौर की आर्थिक खाई को दिखाता है.

यह DNA Hindi के विचार नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी आपको दी जा रही है.