Jul 8, 2025, 03:35 PM IST

दुनिया में सबसे लंबे नाम वाला देश कौन सा है?

Jaya Pandey

दुनियाभर में फिलहाल देशों की कुल संख्या 195 है. सभी देशों के साथ इनके इतिहास जुड़े हुए हैं.

पुराने समय में भी राजा-महाराजा अपने साम्राज्य और राज्यों के लंबे नाम रखते है जो उनकी शक्ति और गौरव का प्रदर्शन करते थे. 

आज भी कई देशों के ऑफिशियल नाम इतने लंबे हैं कि सुनकर आम आदमी हैरान रह जाता है.

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे लंबे नाम वाला देश कौन सा है और इसका इतना लंबा नाम क्यों है?

दुनिया में फिलहाल सबसे लंबा आधिकारिक नाम यूनाइटेड किंगडम का है जिसके नाम में कुल 56 अंग्रेजी के अक्षर हैं.

यूनाइटेड किंगडम का पूरा नाम यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड है.

यह नाम 1707 में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के राजनीतिक एकीकरण के बाद अस्तित्व में आया था, जिसमें बाद में वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड भी शामिल हुए.