Dec 11, 2024, 11:54 AM IST

भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है?

Jaya Pandey

भारत का सबसे ऊंचा पर्वत कंचनजंगा है. यह पर्वत चोटी सिक्किम में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ पर्वतारोहियों के लिए चुनौतीपूर्ण इलाके के लिए प्रसिद्ध है.

कंचनजंगा भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है जिसकी ऊंचाई 8586 मीटर है और यह हिमाचल पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है.

यह पर्वत चोटी पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में नेपाल की सीमा के पास स्थित है जिसे स्थानीय समुदाय पवित्र मानता है.

कंचनजंगा नाम का अर्थ है बर्फ के पांच खजाने, जो इसकी पांच भव्य चोटियों का प्रतीक है.

एवरेस्ट की खोज से पहले कंचनजंगा को ही दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता था.

कंचनजंगा के आसपास का क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है जिसमें दुर्लभ पौधे, पक्षी और जानवर शामिल हैं.

खड़ी चोटियां, गहरे बर्फ और हिमस्खलन कंचनजंगा को चढ़ाई के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में से एक बनाते हैं.