Mar 18, 2024, 12:14 PM IST

इन 11 बॉलीवुड एक्टर्स के खाते में हिट फिल्मों से ज्यादा हैं फ्लॉप

Jyoti Verma

सनी देओल ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं, लेकिन इसमें से 40 फ्लॉप और 22 हिट रही हैं. 

ऋषि कपूर बॉलीवुड के बड़े स्टार रहे हैं, लेकिन उनके खाते में भी फ्लॉप फिल्में ज्यादा हैं. उन्होंने 76 फ्लॉप फिल्में की हैं और 34 हिट फिल्में दी हैं. 

धर्मेंद्र 99 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं और उनकी 74 फिल्में हिट रही हैं. 

लिस्ट में अनिल कपूर का नाम भी शामिल हैं. उन्होंने 55 फ्लॉप फिल्में दी हैं और 28 हिट रही हैं. 

अक्षय कुमार की झोली में 56 फ्लॉप फिल्में है और 40 हिट फिल्में हैं.

गोविंदा अपनी हिट फिल्मों से डबल फ्लॉप मूवी दे चुके हैं. एक्टर ने 75 फ्लॉप फिल्में दी हैं और 28 हिट रही हैं. 

दिग्गज एक्टर जितेंद्र की 106 फिल्में फ्लॉप रही हैं और 56 हिट रही हैं. 

संजय दत्त के खाते में 60 फ्लॉप फिल्में हैं और 26 हिट.

विनोद खन्ना की 64 फिल्में फ्लॉप रही हैं और 33 हिट. 

वहीं, अजय देवगन की 40 फिल्में फ्लॉप रहीं और 24 हिट.

अमिताभ बच्चन की 67 फिल्में फ्लॉप रही हैं और 56 हिट.