Aug 16, 2024, 07:42 PM IST

इन 5 आयुर्वेदिक चीजों में छिपा है कई बीमारियों का इलाज 

Abhay Sharma

आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों में दवा के रूप में किया जा सकता है. 

आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है. आइए जानते हैं इनके बारे में. 

इनमें पहली चीज है तुलसी, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करती है. इसका आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं.  

आयुर्वेद में गाय के घी को अमृत बताया गया है. रोजाना एक चम्मच गाय का शुद्ध देसी घी खाने से शरीर कई फायदे मिलते हैं. 

तीसरे नंबर पर है गिलोय, जो लीवर, पाचन समस्या और बॉडी की ओवरऑल हेल्थ को इंप्रूव करने में रामबाण साबित होता है. 

आयुर्वेद में हल्दी को भी अमृत के समान माना जाता है, यह हमारे शरीर के तीनों दोषों वात, पित्त और कफ को बैलेंस करने का काम करती है. 

इसमें आंवला का नाम भी शामिल है, यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और हमारे ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद करता है. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.