Jul 7, 2024, 08:21 AM IST

शरीर में ये 5 लक्षण देते हैं आंतों में कीड़े घूमने का संकेत

Nitin Sharma

आंतों में कीड़े होने पर शरीर में कई तरह के संकेत दिखने लगते हैं. वहीं इनके होने के पीछे अलग अलग वजह हो सकती है. 

आंतों में कीड़ों का होना आपकी कई परेशानियों को बढ़ा सकता है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए लक्षणों को पहचान कर घरेलू उपाय अपना सकते हैं.

आंतों में कीड़े होने पर पेट में दर्द होता है. बार बार पेट में दर्द इसी का संकेत है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए डॉक्टर को जरूर दिखाएं.

डाय​रिया और उल्टी जैसी महसूस होना भी आंतों में कीड़े होने का संकेत देता है. 

खूब खाने पीने के बाद भी पेट में दर्द और चक्कर आना भी आंतों में कीड़े पड़ने का संकेत है. 

अगर आपका वजन तेजी कम हो रहा है तो आंतों को जरूर जांच करा लें. 

हर समय पेट में जकड़न महसूस होना भी आंतों में कीड़े पड़ने का ही संकेत देता है. 

आंतों में कीड़े होने पर गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच अजवाइन की फंकी मार लें. इससे आपको आराम मिल जाएगा. 

आंतों में कीड़े होने पर भुना हुआ जीरा भी लाभकारी साबित हो सकता है. इसके लिए जीरा भुनकर उसमें गुड़ मिक्स करके फंकी मार लें. इसके बाद थोड़ा गुनगुना पानी पी लें. इससे परेशानी खत्म हो जाएगी.