Dec 2, 2023, 08:29 PM IST

इन 5 लोगों के लिए जहर है सरसों का साग

Abhay Sharma

सर्दी का मौसम में लोग मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग खाना खूब पसंद करते हैं, सरसों का साग सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद साबित होता है. इसके सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं.

हालांकि कुछ लोगों के लिए सरसों का साग बहुत ही नुकसानदेह होता है. ऐसे लोगों को भूलकर भी सरसों का सरसों के साग का सेवन नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में...

थाइराइड की समस्या से परेशान लोगों को सरसों के साग की मात्रा पर सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इसमें गोईट्रोजेन होता है जो थाइराइड को प्रभावित करता है. 

इसके अलावा गर्भावस्था में और छोटे बच्चों के लिए सरसों का साग नुकसानदायक होता है, ऐसे में भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

अगर आपको पथरी की समस्या है तो सरसों के पत्ते का उपयोग सावधानी से या डाक्टर की सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए. 

वहीं अगर किसी को पाचन संबंधी समस्या है तो उसे भी सरसों का साग नहीं खाना चाहिए, यह सेहत को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है.  

 इसके अलावा अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो सरसों जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. इससे  आपकी सेहत बिगड़ सकती है.