10,000 लोगों में से सिर्फ एक में मिलता है ये ब्लड ग्रुप
Rahish Khan
आमतौर पर 4 प्रकार के ब्लड ग्रुप होते हैं. A, B, AB और O, या तो ये पॉजिटिव होंगे या नेगेटिव. लेकिन क्या आपको पता है कि एक और ब्लड ग्रुप होता है
यह ब्लड ग्रुप बहुत ही दुर्लभ होता है. क्योंकि 10,000 लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति में यह ब्लड ग्रुप पाया जाता है. इसको hh ब्लड ग्रुप के नाम से भी जानते हैं.
दरअसल, हम बॉम्बे ब्लड ग्रुप (Bombay Blood Group) की बात कर रहे हैं. यह सामान्य ABO ब्लड ग्रुप से अलग होता है.
बॉम्बे ब्लड ग्रुप की लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर A और B दोनों एंटीजन नहीं होते. जिसकी वजह से यह H एंटीजन का उत्पादन नहीं कर पाता है.
यह करना A,B और O ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए बेहद जरूरी होता है. Bombay Blood Group को Oh फेनोटाइप के रूप में भी जानते हैं.
दुनिया में बॉम्बे ब्लड ग्रुप चार मिलियन लोगों में से एक का होता है. जबकि भारत में 10 हजार लोगों में से एक में पाया जाता है.
Bombay Blood Group ग्रुप के लोगों की परेशानी यह है कि जरूरत पड़ने पर इन्हें इसी ग्रुप के ब्लड को ही चढ़ाया जा सकता है.
यह ब्लड ग्रुप साल 1952 में बॉम्बे में एक परिवार में पाया गया था, जिसकी वजह से इसे बॉम्बे ब्लड ग्रुप का नाम दिया गया.