Sep 29, 2024, 07:36 PM IST

शरीर में कितना होना चाहिए Hemoglobin Level

Abhay Sharma

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने की वजह से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ता है. इसलिए इसके लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए. 

ऐसी स्थिति में चक्कर, कमजोरी, थकान, घबराहट, एकाग्रता में कमी, सांस फूलना, सिर में दर्द,चिड़चिड़ापन, हांथ-पांव ठंडा होने जैसे लक्षण नजर आते हैं.

इन लक्षणों को समय पर पहचान कर तुरंत अगर इसका इलाज शुरू कर दिया जाए तो इससे होने वाले गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है.  

आमतौर पर कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि शरीर में हीमोग्लोबिन का नाॅर्मल स्तर क्या होता है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

बता दें कि हीमोग्लोबिन का स्तर पुरुषों-महिलाओं में अलग-अलग होता है, पुरुषों में इसका सामान्य स्तर 14.0 gm/dL से 17.5 gm/dL के बीच होना चाहिए. 

महिलाओं में सामान्य हीमोग्लोबिन का स्तर 12.3 gm/dL से 15.3 gm/dL के बीच माना जाता है. ऐसे में इस हिसाब से हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य होना चाहिए. 

बताते चलें कि पुरुषों में इसका स्तर 13 gm/dL या उससे कम है और महिलाओं में इसका स्तर 12 gm/dL है, तो यह गंभीर रूप से कम माना जाता है. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.