May 13, 2024, 11:31 AM IST

हरा या लाल, कौन सा सेब है डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट? 

Abhay Sharma

सेब सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, इसके सेवन से कई तरह की गंभीर समस्याएं दूर होती हैं. 

हालांकि, डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि उनके लिए लाल या हरा कौन सा सेब ज्यादा फायदेमंद होता है. 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज के मरीज  लाल या हरा, किसी भी रंग का सेब अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.  

बता दें कि लाल सेब के मुकाबले हरा सेब डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह शुगर के मरीजों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. 

दरअसल, हरा सेब  कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है और यह शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. 

इतना ही नहीं यह डायबिटीज में न्यूरल हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है.  

ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप डाइट में हरा सेब शामिल कर सकते हैं. 

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.