Sep 30, 2024, 11:10 AM IST

बेटा होने की खुशी में जोधाबाई को अकबर ने दिया था ये खास तोहफा

Smita Mugdha

बेटे सलीम के जन्म पर अकबर ने जोधाबाई को कई बेशकीमती तोहफे दिए थे, क्योंकि मन्नतों के बाद बेटा हुआ था. 

सलीम के जन्म के बाद महारानी से मिलते समय अकबर ने उन्हें सोने के सिक्के और महंगे गहने तोहफे में दिए थे. 

सलीम के जन्म पर बादशाह अकबर ने जोधाबाई को एक लाख सोने के सिक्कों के आभूषण भेंट किए थे. 

इसके अलावा, बेटे के तौर पर जीवन की बड़ी खुशी देने के लिए प्यार जताते हुए उनके सिर पर 'राजवंशी थपकी' दी थी. 

बाद में जोधा को अकबर ने 'मरियम-उज-जमानी'(युग की दयालु) की उपाधि दिया था और यह बड़ा सम्मान था.

बेटे सलीम के जन्म की खुशी में अकबर ने काफी दान किया था और राजदरबार के सेवकों को तोहफे दिए थे.

अकबर ने बेटे को बहुत मन्नतों के बाद पाया था लेकिन अपने जीवन में उनके सलीम के साथ कई मतभेद भी रहे थे. 

अकबर के पुत्र सलीम ने ही आगे जाकर जहांगीर के नाम से मुगल सल्तनत की विरासत संभाली थी. 

अकबर को हिंदुओं के साथ सद्भाव कायम करने और प्रजा के बीच समरसता कायम करने के लिए जाना जाता है.