Oct 29, 2023, 11:08 PM IST

बेटे के तीरों से घायल होकर हुई थी अर्जुन की मौत

DNA WEB DESK

अर्जुन को महाभारत का सबसे धुरंधर योद्धा माना जाता है और उनकी सामर्थ्य का लोहा कौरव भी मानते थे.

क्या आप जानते हैं कि अर्जुन का वध युद्ध भूमि में उनके पुत्र ब्रभुवाहन ने ही की थी. ब्रभुवाहन मणिपुर के राजा था. 

अर्जुन को मूर्छित देखकर चित्रांगदा विलाप करने लगी जिसे देखकर अर्जुन की एक और पत्नी उलूपी का दिल पसीज गया. 

उलूपी ने फिर नागों का स्मरण किया और संजीवन नागमणि के जरिए अर्जुन को दोबारा जीवनदान मिला था.

अर्जुन की ख्याति पूरी दुनिया में उनकी धनुर्विद्या के लिए थी. धनुर्विद्या के अलावा वह हर तरह के यु्द्ध में पारंगत थे.

अर्जुन का विवाह द्रौपदी से हुआ था और द्रौपदी अपने पांचों पति में अर्जुन के सबसे करीब थीं. इसके अलावा, सुभद्रा, उलूपी और चित्रांगदा भी अर्जुन की पत्नी थीं.

अर्जुन की दो पत्नियां उलूपी और चित्रांगदा आधुनिक मणिपुर की थीं और वहां का राजा अर्जुन का पुत्र ब्रुभवाहन को बनाया गया था.

अर्जुन के सभी पुत्र भी उनकी ही तरह पराक्रमी और वीर थे. अभिमन्यु की वीरता के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है.

महाभारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले किरदारों की बात की जाए तो अर्जुन का नाम भी उसमें जरूर आता है.