Aug 23, 2023, 06:49 PM IST

चांद पर लहराया तिरंगा, पूरे देश ने एक सुर में कहा जय हो

Kuldeep Panwar

भारत के चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने चांद पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है.

चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग देखने को पूरा देश बेकरार था. इसरो के चैनल पर 8 मिलियन लोगों ने इसे Live देखा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी द. अफ्रीका में Bricks की मीटिंग बीच में छोड़कर लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखी.

लैंडिंग सफल होते ही पीएम मोदी ने भी तिरंगा लहराकर जश्न मनाया. कहा- 

ISRO चीफ एस. सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन सफल होने की ऑफिशियल घोषणा कर देश को खुशियां दे दीं.

विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग होते ही लोग एक-दूसरे को बधाई देने में जुट गए.

ISRO के कमांड सेंटर में भी हर तरफ जश्न का माहौल था. लोग किसी बड़ी जीत जैसी खुशी मना रहे थे.

चंद्रयान-3 को सफल बनाने के लिए इसरो के कमांड सेंटर में पिछले एक महीने से रात-दिन वैज्ञानिक जुटे हुए थे.

इसरो के पूर्व चीफ के. सीवन ने भी पूरे देश को चांद पर पहुंचने का इतिहास रचने की बधाई दी है.

चांद पर पहुंचने के जश्न में सेलीब्रेटीज भी डूबे हैं.. क्रिकेट हस्तियों से बॉलीवुड कलाकारों तक ने इसकी बधाई दी है.

दिल्ली में अमेरिकी राजदूत Eric M. Garcetti ने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संग चंद्रयान की लैंडिंग देखी.