Nov 2, 2023, 04:16 PM IST

Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर ने चांद पर उड़ा दिया हेलिकॉप्टर, जानें कैसे

DNA WEB DESK

चंद्रयान-3 मिशन बेहद सफल रहा है और इसकी चर्चा दुनिया भर में हुई है. जी-20 समिट के दौरान भी भारत के सफल मिशन की चर्चा हुई थी. 

इसरो ने ट्वीट कर देशवासियों से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है कि जिस समय लैंडर चांद पर उतरा था, उस समय क्या हुआ था. 

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर उतरा था तो एक कमाल की घटना घटी थी जिससे वैज्ञानिक भी हैरान हैं.

विक्रम ने चांद की सतह पर 2 टन से ज्यादा धूल और चट्टानों के टुकड़ों को हटाया था. इससे लैंडर के चारों ओर एक चमकदार क्षेत्र बन गया था.

विक्रम ने करीब आकर चांद की सतह पर लैंड किया और इसने अपने आखिरी के स्टेज वाले थ्रस्टर्स को एक्टिव किया था. इससे लैंडप का रंग भी बदल गया.

इसके चलते चांद की सतह पर काफी मात्रा में मिट्टी हट गई और इस घटना को वैज्ञानिक अब 'इजेक्टा हेलो' कह रहे हैं.

ऐसे में समझा जा सकता है कि चांद पर शायद कुछ वैसा ही हुआ होगा जैसे किसी हेलिकॉप्टर के उतरने पर धरती पर धूल उड़ा करती है.

चंद्रयान-3 मिशन अब पूरा हो चुका है और प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने जो डेटा भेजा है उसे आर्काइव कर वैज्ञानिक उसका अध्ययन कर रहे हैं.

विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद की गोद में अब आराम से सो रहे हैं और वह भारत के राजदूत के तौर पर इतिहास में दर्ज हो गए हैं.