Nov 22, 2023, 03:10 PM IST

चंद्रयान-4 कब लाएगा धरती पर चांद की मिट्टी

DNA WEB DESK

इसरो चंद्रमा से मिट्टी लाने की तैयारी कर रहा है.

इसरो अपने अगले प्रोजेक्ट चंद्रयान-4 पर लग गया है.

इस मिशन का लक्ष्य चंद्रमा से मिट्टी का सैंपल लाना है.

इसकी भी लैंडिंग चंद्रयान-3 की तरह ही होगी.

अगले 5 साल इसरो के लिए बेहद अहम है.

चंद्रयान-3 में 30 किलो का रोवर था लेकिन चंद्रयान-4 में 350 किलो का भारी-भरकम रोवर उतारने की योजना है.

चंद्रयान-4 का केंद्रीय मॉड्यूल चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले मॉड्यूल के साथ उतरने के बाद वापस आ जाएगा. 

इस मिशन से भारत को बहुत उम्मीदें हैं.