May 20, 2024, 01:56 PM IST

इस क्रूर मुगल सेनापति ने मचाया था कत्ले-आम, हुई थी दर्दनाक मौत

Smita Mugdha

मुगल शासकों की ही तरह कुछ मुगल सेनापति भी बेहद क्रूर थे और अपनी ताकत का उन्होंने खूब इस्तेमाल किया था. 

अकबर के खास सेनापतियों में शुमार बैरम खान एक वक्त में किंग मेकर की भूमिका में रहता था. 

बैरम खान के बारे में इतिहासकारों का मानना है कि उसने अपनी ताकत और अकबर के भरोसे का फायदा उठाया था. 

उसने अकबर की अनुमति के बिना ही उसके दो खास महावतों को मार डाला था, जिससे बादशाह नाराज हो गए थे. 

1560 ईस्वी में अकबर ने उसे मुख्य सेनापति के पद से हटाकर हज पर जाने या महल में रहने का आदेश दिया था. 

अपनी शक्तियां छीनी जाने से बैरम खान बहुत परेशान हो गया था और हज के लिए भारी मन से रवाना हुआ. 

अकबर ने बैरम खान को समझाया कि वह बगावत का इरादा छोड़ दे और रिटायर हो जाए या हज के लिए चला जाए. 

हज के लिए जाते वक्त रास्ते में बैरम खान के काफिलों पर अफगानों ने हमला कर दिया और इसमें उसकी मौत हो गई थी. 

बैरम खान के अहंकारी और कट्टर बर्ताव को अकबर पसंद नहीं करते थे और इस वजह से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई.