2024 में भारत को मिले ये आठ यादगार और ऐतिहासिक क्षण
Raja Ram
भारत ने 2024 में कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता हासिल की, जो देश के लिए गर्व और प्रेरणा का कारण बनीं. शतरंज से लेकर क्रिकेट और अंतरिक्ष तक, इस साल भारतीयों ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए.
18 साल के गुकेश दोम्माराजू ने सिंगापुर में हुए विश्व शतरंज चैंपियनशिप में चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र में चेस चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया.
भारत ने 2024 में दूसरी बार ICC Men's T20 World Cup का खिताब जीतकर अपनी क्रिकेट विरासत को और मजबूत किया.
भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 6 पदक जीते. नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में सिल्वर पदक हासिल किया और हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता.
निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया.
पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने कान्स ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर भारतीय सिनेमा का नाम रोशन किया.
भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता को दर्शाते हुए INS इम्फाल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया.
भारत ने 23 अगस्त 2024 को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया, जो देश के अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि थी.
2024 के लोकसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 293 सीटों के साथ बहुमत प्राप्त किया.
2024 में भारत के युवा नेताओं और पेशेवरों ने कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी छाप छोड़ी, जिससे भारतीय समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा मजबूत हुई.