Dec 25, 2023, 12:07 AM IST

भारत की इस नदी में बहता है हीरा 

Kavita Mishra

भारत नदियों का देश है. यहां नदियों को देवी तरह पूजा जाता है. 

देश की नदियां आर्थिक और संस्कृति के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं.

 भारत में आज लगभग 200 नदियां हैं. इनमें से सबसे मशहूर गंगा नदी है लेकिन आपने यमुना, गोदावरी, सिंधु, गोमती, नर्मदा, कावेरी नदी के भी नाम सुने ही होंगे.

आज हम आपको भारत की एक ऐसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें पानी के साथ हीरा बहता है. 

हम जिस नदी की बात कर रहे हैं, उसके बारे में कहा जाता है कि इसी नदी से कोहिनूर निकला था.

 भारत के आंध्र प्रदेश में बहने वाली इस नदी का नाम कृष्णा नदी है. 

हिन्दू धर्म में इस नदी का काफी महत्व है, हिंदू लोग इस नदी की पूजा करते हैं. 

इसी नदी के किनारे कुल्लूर की खदानों में कोहिनूर मिला था. कहा यह भी जाता है कि दुनिया के दस बड़े हीरों में से सात यहीं से निकले हैं. 

 इस नदी का पानी आंध्र प्रदेश के साथ साथ चार और राज्यों में जाता है. भारत की ये चौथी सबसे बड़ी नदी है लेकिन हीरे उगलने के मामले में ये नदी सबसे ऊपर है.