Jul 28, 2024, 07:14 PM IST

महाभारत से लेकर मुगलों तक का इस देश से रहा है खास रिश्ता

Smita Mugdha

भारत के आसपास कई पड़ोसी देश हैं जिनसे हमारे व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं.

ऐसा ही एक पड़ोसी देश है जिसका जिक्र महाभारत से लेकर मुगल इतिहास तक में मिलता है. 

आइए जानते हैं उस देश के बारे में जिसके साथ भारत के पुराने सांस्कृतिक, व्यापारिक और राजनैतिक संबंध रहे हैं. 

अफगानिस्तान के साथ मुगलों के व्यापारिक-सांस्कृतिक संबंधों के प्रमाण मिलते हैं. 

महाभारत के युद्ध में भी अफगानिस्तान का जिक्र है, लेकिन वहां इसका नाम कांधार प्रदेश के तौर पर है. 

ऐसी मान्यता है कि गांधारी कांधार की ही राजकुमारी थीं और आज यह प्रदेश मौजूदा अफगानिस्तान में है. 

गांधारी के पिता सुबल को भीष्म पितामह ने हराकर बंदी बनाया था और शकुनि इस अपमान से बेहद आहत रहता था.

कांधार की राजकुमारी गांधारी और युवराज शकुनि का भीष्म पितामह के लिए आक्रोश भी  महाभारत के युद्ध की वजह माना जाता है.

अफगानिस्तान और भारत के बीच संबंध आज भी प्रगाढ़ हैं और भारत ने मुश्किल हालात में पड़ोसी देश की मदद की है.