Dec 28, 2024, 04:41 PM IST

Manmohan Singh Death: क्या होता है राष्ट्रीय शोक?

Raja Ram

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

राष्ट्रीय शोक किसी उच्च पदस्थ या गणमान्य व्यक्ति के निधन पर देश में शोक व्यक्त करने के लिए घोषित किया जाता है.

यह वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मृत्यु पर घोषित किया जाता है.

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित हुआ है. इस दौरान सभी भारतीय दूतावास और उच्चायोगों पर तिरंगा झुका रहेगा.

1997 के केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार, राष्ट्रीय शोक के दौरान सार्वजनिक छुट्टी अनिवार्य नहीं है.

राजकीय शोक में गणमान्य व्यक्ति को बंदूकों की सलामी दी जाती है और ताबूत को तिरंगे में लपेटा जाता है.

क्या राज्यों को शोक घोषित करने का अधिकार है? हां, हाल ही में हुए बदलावों के तहत राज्य सरकारें भी राजकीय सम्मान देने का फैसला कर सकती हैं.

महात्मा गांधी के निधन पर पहली बार राष्ट्रीय शोक और राजकीय सम्मान आयोजित हुआ था.

राष्ट्रीय शोक गणमान्य व्यक्तियों के योगदान को सम्मान देने और देश की भावनाओं को व्यक्त करने का प्रतीक है.