Sep 24, 2024, 07:17 AM IST

बादशाह अकबर ने दिया था जोधाबाई को मुस्लिम नाम

Smita Mugdha

मुगल बादशाह अकबर के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कभी अपनी पत्नी को धर्म बदलने पर मजबूर नहीं किया था. 

हालांकि, इसके बावजूद एक तथ्य है कि मुगल बादशाह अकबर ने जोधाबाई को मुस्लिम नाम दिया था. 

ऐतिहासिक प्रमाण हैं कि शादी के दो साल बाद, 1564 में अकबर ने जोधाबाई के लिए 'वली निमत बेगम' का नाम दिया था.

अकबर ने जोधाबाई  के लिए यह सम्मानजनक नाम चुना था क्योंकि इसका अर्थ होता है 'भगवान का आशीर्वाद'. 

जोधाबाई ने जब बेटे जहांगीर को जन्म दिया, तो बादशाह अकबर बहुत खुश हुए थे और उन्होंने काफी तोहफे बंटवाए थे. 

बेटे के पिता बनने की खुशी में अकबर ने जोधाबाई को 'मरियम-उज़-ज़मानी' का तमगा भी दिया था. 

इसका  शाब्दिक अर्थ होता है मरियम यानी युग की दयालु, उन्होंने यह सर्वोच्च उपाधि बेगम जोधाबाई को दिया था.

अकबर की ओर से जोधाबाई को दो मुस्लिम नाम दिए गए थे और यह सम्मान के तौर पर था.

अकबर ने हिंदू रानियों को पूरा सम्मान दिया था और प्रजा के बीच भी हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेद नहीं किया था.